संस्कृत में शपथ लेने वाले हिमाचल प्रदेश के दूसरे राज्यपाल बने शिव प्रताप शुक्ल

Politics

शिव प्रताप शुक्ल का शुक्रवार शाम शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें व उनकी पत्नी जानकी शुक्ल को हिमाचली टोपी व शाल भेंटकर सम्मानित किया। 71 वर्षीय शुक्ल से पहले आचार्य देवव्रत ने 12 अगस्त, 2015 को संस्कृत में शपथ ली थी।

अधिकारियों ने किया शुक्ल का स्वागत

शुक्ल का शुक्रवार शाम 4.20 बजे शिमला पहुंचने का कार्यक्रम था लेकिन व्यस्तता के कारण वह 5.23 बजे अनाडेल हेलीपैड और वहां से राजभवन पहुंचे। उन्हें लाने के लिए सरकार ने अपना हेलीकाप्टर भेजा था। अनाडेल में प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

कई नेता हुए शामिल

राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों सहित मुख्य संसदीय सचिवों, विधायकों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी उपस्थित रहे। आज दोपहर दो बजे शुक्ल ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।

Compiled: up18 News