आगरा जिला अस्पताल में लगने लगी को वैक्सीन, कॉर्बेवैक्स की नहीं हुई आपूर्ति

स्थानीय समाचार

आगरा: पिछले कई दिनों से आगरा का जिला अस्पताल इस समय कोविड-19 की कॉर्बेवैक्स व कोवेक्सीन की कमी की समस्या से जूझ रहा है। जिसके चलते 12 से 14 साल और साल 15 साल से 18 साल के बच्चे लौट के वापस जा रहे है। गनीमत है कि आज को वैक्सीन की शुरुआत हो गयी है। यह वैक्सीन 15 से 18 साल के युवाओं को भी वैक्सीन लगाई जा रही है।

3 अक्टूबर से नहीं थी को वैक्सीन

आपको बतातें चले कि आगरा का जिला अस्पताल में 3 अक्टूबर से 15 साल से 18 साल तक युवा को लगाई जाने वाली को वैक्सीन नहीं थी। जिससे आए दिन वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों को लौटाया जा रहा था। लगभग 18 दिनों के बाद यह समस्या समाप्त हुई। अब को वैक्सीन लोगों को लग रही है।

कोर्बेवैक्स का संकट जारी

आगरा की जिला अस्पताल में अभी भी कॉर्बेवैक्स वैक्सीन का संकट जारी है। वैक्सीन की आपूर्ति जिला अस्पताल में नहीं हो पा रही है। यह वैक्सीन 10 अक्टूबर को खत्म हो गई थी। तभी से इस वैक्सीन का संकट छाया हुआ है। कोर्बेवैक्स की आपूर्ति आज भी नहीं हुई है।

जिला अस्पताल के वैक्सीन विभाग के प्रभारी ने बताया कि कॉर्बेवैक्स व कोवेक्सीन की कमी लगातार चल रही है। लगभग 18 दिनों के बाद तो कोवेक्सीन आज मिली है और उसका पोर्टल खुला है। इसीलिए को वैक्सीन लगाई रही है लेकिन कोर्बेवैक्स आज ही नहीं मिली है। उसका पोर्टल बंद है जिसकी चलते 12 साल से 14 साल के बच्चों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है।