यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का राहुल पर निशाना, असत्य के मार्ग पर चलने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते

Politics

कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे हुए और लोकतंत्र को कमजोर करने वाले लोग सत्याग्रह नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि देश को भाषावाद और क्षेत्रवाद जैसे ‘तमाम वादों’ में बांटने वाले लोग आज सत्याग्रह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत के जवानों के प्रति जिनके मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव नहीं है, वे सत्याग्रह की बात नहीं कर सकते।

गुजरात कोर्ट ने राहुल को सुनाई 2 साल की सजा

गौरतलब है कि सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दो साल कैद की सजा सुनाए जाने के चलते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस रविवार को पूरे देश में सत्याग्रह आंदोलन कर रही है।

Compiled: up18 News