आगरा: सरकारी राशन की दुकान पर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जनता को जानकारी

Politics

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने वार्ड 86 लोहा मंडी के बूथ संख्या 167 ,168 पर घर घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने लोगों से संवाद कर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी दी।

सरकारी राशन दुकान पर पहुंचे

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना और गरीबों को वितरित किए जा रहे राशन की गुणवत्ता और लाभार्थियों को दिए जाने वाले राशन को देखने के लिए केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल लोहा मंडी की सरकारी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर अपनी निगरानी में नि:शुल्क राशन का वितरण कराया। इस मौके पर एसपी सिंह बघेल ने लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार की अन्य प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, श्रमिक कल्याण, प्रधानमंत्री उज्जवला, निशुल्क टीकाकरण आदि योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर महानगर मंडल और बूथ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बांटे सरकार की उपलब्धियों के पत्रक

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के 8 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने सुल्तानगंज की पुलिया क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं से लोगों को रूबरू कराया और लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया।

इसी कड़ी में उत्तर विधानसभा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने विजय नगर कॉलोनी और एत्मादपुर के विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने रामबाग क्षेत्र में पत्रक वितरित किए। विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने ढाकरान चौराहे पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया।

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंडल और बूथ पदाधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने रामबाग क्षेत्र में लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।