देश के एक और बड़े ‘घोटाले’ की कहानी सामने लेकर आ रहे हैं तुषार हीरानंदानी और हंसल मेहता

Entertainment

पहले अब्दुल करीम तेलगी के बारे में जान लीजिए कि वो स्टाम्प पेपर घोटाले का मास्टरमाइंड था। उसके तार करीब 16 राज्यों तक फैले हुए थे। उसने करीब 30 हजार करोड़ का फर्जी स्टाम्प पेपर घोटाला किया था। साल 2001 में उसे अजमेर में अरेस्ट कर लिया गया था। उसे 30 साल जेल की सलाखों के पीछे रहने की सजा सुनाई गई थी। साथ ही 202 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। वो पाराप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। 23 अक्टूबर 2017 को 56 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई। उसे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या था। मौत की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर बताया गया।

Scam 2003: The Telgi Story को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकेंगे। ये शो 1 सितंबर 2023 को स्ट्रीम हो रहा है। ये सीरीज संजय सिंह की बुक ‘तेलगी स्कैम: रिपोर्टर की डायरी’ से इंस्पायर्ड है। ये ‘स्कैम 1992’ सीरीज की दूसरी किश्त है। बैकग्राउंड में आपको वही थीम म्यूजिक सुनने को मिलेगा, जो प्रतीक गांधी की वेब सीरीज में सुना था और काफी पसंद भी किया गया था।

गगन देव रियार बने हैं ‘तेलगी’

सीरीज की कास्ट की बात करें तो गगन देव रियार ने स्क्रीन पर अब्दुल करीम तेलगी का किरदार निभाया है। उनके अलावा मुकेश तिवारी, सना अमीन शेख, भारत जाधव और शाद रंधावा का भी अहम रोल है.

Compiled: up18 News