साल 2024 में लगने जा रहे हैं 4 ग्रहण, 2 होंगे सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण

Religion/ Spirituality/ Culture

साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण तारीख और समय जानें

साल 2024 में लगने जा रहा पहला सूर्यग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। यह सूर्यग्रहण रात में 9 बजकर 12 मिनट पर लगेगा और मध्य रात्रि 1 बजकर 25 मिनट पर यह समाप्त होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 39 मिनट होगी। इसका सूतक काल 8 अप्रैल सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर आरंभ होगा। दरअसल, सूर्यग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले आरंभ हो जाता है।

साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण कहां कहां दिखाई देगा

हालांकि, यह ग्रहण दक्षिण पश्चिम यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर,अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव पर दिखाई देगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा। इस वजह से इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।

साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण 2-3 अक्टूबर को

साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण 2 और 3 अक्टूबर की मध्य रात्रि लगेगा। साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट से मध्य रात्रि 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 4 मिनट की रहेगी। सा का दूसरे सूर्यग्रहण का सूतक काल 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा।

साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण कहां कहां दिखाई देगा

साल का दूसरा सूर्यग्रहण अमेरिका, आशिक दक्षिण अमेरिका, प्रशांत और अटलांटिक महासागर दक्षिणी ध्रूव में देखा जाएगा। भारत में यह अदृश्य रहेगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Compiled: up18 News