G-20 मेहमानो के स्वागत के लिए चौराहे सजेंगे फूलों से और आगरा के खानपान और स्थानीय उत्पादों से रूबरू होंगे अथिति

स्थानीय समाचार

आगरा शहर में जी-20 को लेकर चल रही कवायद को लेकर आगरा जिला अधिकारी नवनीत चहल ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आगरा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए विभिन्न विभागों के चल रहे कार्यों की जानकारी दी, साथ ही लोगों से भी शहर को स्वच्छ बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की जिससे आगरा शहर को और ज्यादा बेहतर व सुंदर बनाए जा सके। डीएम ने बताया कि G20 सम्मेलन में आने वाले मेहमान ब्रज के खानपान का लुत्फ उठाएंगे और स्थानीय उत्पादों से भी रूबरू कराया जाएगा।

बेड़ई-कचौड़ी के साथ स्थानीय उत्पाद की लगेगी स्टॉल

जिला अधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि G-20 समिट में भाग लेने के लिए आनेवाले विदेशी मेहमानो को आगरा के खानपान और स्थानीय उत्पादों से रूबरू कराया जाएगा। इसके लिए शिल्पग्राम में स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बेड़ई-कचौड़ी और जलेबी आगरा के नाश्ते की मुख्य डिश है। इसका स्वाद विदेशों तक है। जेलबी और पेठे की मिठास इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बना देती है।

आगरा की हस्तशिल्प कला और जूता भी विदेशों में अलग पहचान बनाये हुए है। इन सभी से विदेशी मेहमानों को रूबरू कराया जाएगा। इसके लिए शिल्पग्राम में इन सभी खानपान की वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों की स्टाल लगाई जाएगी। विदेशी मेहमान बेड़ई-कचौड़ी और जलेबी पेठे का लुत्फ़ उठाएंगे तो वही स्थानीय उत्पाद और आगरा की कला से भी वो रूबरू होंगे

यमुना को बनाया जा रहा है स्वच्छ

G-20 के चलते यमुना नदी को भी स्वच्छ बनाया जा रहा है। G-20 समिट में भाग लेने के लिए आने वाले विदेशी मेहमान ताजमहल का दीदार करेंगे। ऐसे में यमुना नदी के किनारे स्थित ताजमहल से यमुना नदी को जरूर निहारेंगे। विदेशी मेहमानों को यमुना की दुर्दशा नहीं दिखाई दे इसलिए उसे पूरी तरह से स्वच्छ बनाया जा रहा है, साथ ही यमुना में जलस्तर बढ़ाने के लिए पत्राचार भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

सभी अधिकारी नजर आ रहे हैं सड़कों पर

जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि आगरा विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, एएसआई, रेलवे सभी अपने अपने कार्य को अंजाम देने में लगे हुए हैं जिनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरा कर रहा है। एडीए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम शहर के मार्ग को दुरुस्त और सुंदर बनाने में जुटे हुए हैं तो वहीं एएसआई नगर निगम और एडीए द्वारा जगह-जगह पेंटिंग की जा रही है। हॉर्टिकल्चर विभाग पूरे मार्ग को फूलों से सजाने में लग गया हुआ है। जगह-जगह फूलों वाले गमले लगाए जा रहे हैं।

शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी शहर वासियों की

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी नवनीत चहल का कहना था कि आगरा शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी शहर वासियों की है। अगर शहरवासी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे तो G-20 समिट में भाग लेने के लिए आ रहे विदेशी मेहमानों के सामने भी आगरा और भारत की छवि अपनी अमिट छाप छोड़ेगी।

शहर के चौराहों को सजाया जाएगा फूलों से

जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि वीआईपी रूट पर जितने भी चौराहे होंगे उन्हें एनजीओ को सुपुर्द किया जाएगा। एनजीओ उनकी देखरेख और स्वच्छता का कार्यभार संभालेंगे। इन सभी चौराहों को फूलों से सजाया जाएगा। सुंदर सुंदर फूल लगे हुए गमलों को इन चौराहों पर रखा जाएगा जिससे G-20 समिट में भाग लेने के लिए आने वाले विदेशी मेहमान जब इस रूट से निकले तो उन्हें बेहद आकर्षक मनोहर दृश्य दिखाई दे।