राजस्थान का विवाद बेहद निराशाजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक है: मार्गरेट अल्वा

Politics

राजस्थान के सियासी संग्राम पर मार्गरेट अल्वा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजस्थान में हो रही घटनाएं बेहद निराशाजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक हैं। राज्य के वरिष्ठ नेताओं को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए और उन्हें राहुल गांधी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि राहुल गांधी ने दिखाया है कि कांग्रेस को अभी जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है, वह है निस्वार्थ सेवा।

मार्गरेट अल्वा एक बार पूर्व में जब अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान चल रही थी उस वक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गरेट अल्वा ने बागी तेवर अपना चुके पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर जमकर निशाना साधा था। उस वक्त उन्होंने सचिन पायलट निशाना साधा और पूछा कि क्या भाजपा में जाकर वह 45 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनना चाहते थे।

मार्गरेट अल्वा ने उस वक्त सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस ने राजस्थान में चुनाव बाद बहुमत की सरकार बनाई थी जिसमें सचिन पायलट को न सिर्फ उपमुख्यमंत्री बनाया गया, बल्कि चार महत्वपूर्ण विभाग दिए गए। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बरकरार रखा गया। अल्वा ने कहा कि 25 साल की उम्र में सचिन पायलट कांग्रेस में शामिल हुए और 26 साल की उम्र में सांसद बन गए। दो बार केंद्रीय मंत्री रहे, प्रदेश अध्यक्ष बने, फिर उप मुख्यमंत्री बने।

-एजेंसी