वियतनाम का वो रहस्यमयी रॉयल मकबरा, जिसका राज छिपाने को 200 मजदूरों के काट दिए गये थे सिर

Cover Story

कौन थे टू डूक

टू डूक का जन्म 1829 में प्रिंस गुयेन फुओंग होआंग न्हम के रूप में हुआ था। उन्होंने 1847 में अपने पिता के उत्तराधिकारी के रूप में टू डूक को अपने शासनकाल के नाम के रूप में चुना था। वह गुयेन राजवंश के सदस्य थे और वियतनाम को दुनिया के बाकी हिस्सों से अलग रखने का प्रयास करते थे।

मौत से पहले बनवाया था मकबरा

टू डूक मकबरे का इतिहास कई नामों से जुड़ा है। मकबरे का निर्माण 1864 में पचास हजार सैनिकों की भागीदारी के साथ शुरू हुआ था। इस समय मकबरे का नाम वैन निएन कंपनी रखा गया था। इस बीच यहां काम करने वाले मजदूरों का जीवन बेहद कठिन था। उनके पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं था और ना ही पहनने के लिए पर्याप्त कपड़े थे। उन्‍हें अक्सर रॉड से पीटा जाता था।

10 साल तक मकबरे में रहे थे टू डूक

मकबरे का निर्माण करने वालों के असहनीय उत्पीड़न के कारण टू डूक सम्राट के खिलाफ बिल्डरों ने विद्रोह किया। विद्रोह विफल रहा और बिल्‍डर खून के समुद्र में डूब गए। इस घटना के बाद टू डूक सम्राट को वैन निएन कंपनी का नाम बदलकर खिम कुंग करना पड़ा। 1873 में मकबरा पूरा हो गया था और टू डूक सम्राट अपनी मौत से पहले इस मकबरे में 10 से ज्‍यादा वर्षों तक रहे थे।

आज भी रहस्‍य है टू डूक की कब्र

हालांकि सम्राट टू डूक को यहां दफन नहीं किया गया है। पूर्व सम्राट की कब्र आज भी एक रहस्य बनी हुई है। बताया जाता है कि इस रहस्‍य को मजदूरों के अलावा कोई नहीं जानता था लेकिन सम्राट की मौत के बाद उन्हें दफनाने वाले 200 मजदूरों के सिर काट दिया गए थे इसलिए आज भी इस कब्र का राज नहीं खुल पाया है।

जाने का सबसे अच्छा समय

ह्यू सिटी के मौसम की अपनी विशेषताएं हैं, इसलिए हर मौसम में यहां जाना ठीक नहीं है। फरवरी से मई के अंत तक का समय ह्यू की यात्रा के लिए परफेक्ट माना जाता है। इस समय मौसम ठीक होता है। न बहुत गर्म और न ही अभी ठंडा इसलिए यह समय यात्रा के लिए बहुत अच्‍छा है।

टू डूक मकबरा कैसे पहुंचें

टू डूक मकबरा ह्यू शहर से लगभग 6 किमी दक्षिण-पश्चिम में है, इसलिए इस स्थान तक पहुंचने के कई रास्ते हैं। आप एक बाइक या मोटरसाइकिल, टैक्सी, प्राइवेट कार रेंट पर ले सकते हैं। या फिर ह्यू रेलवे स्टेशन से भी मकबरे वाली जगह तक पहुंच सकते हैं।

-Compiled by Up18 News