2026 की सबसे ‘सच्ची’ ऑन-स्क्रीन जोड़ी! ‘दो दीवाने सहर में’ के ट्रेलर में दिखी सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की साइलेंट केमिस्ट्री

Entertainment

मुंबई: ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक भागदौड़ भरे शहर की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म किसी फेयरीटेल रोमांस की तरह नहीं, बल्कि एक हकीकत से जुड़ी ‘कम्प्लीट लव स्टोरी’ की तरह सामने आई है। फिल्म का ट्रेलर उन भावनाओं को टटोलता है जो अक्सर शहरी शोर-शराबे में कहीं दब जाती हैं।

​दिखावा नहीं, सच्चाई है रोमांस

ट्रेलर की सबसे बड़ी ताकत इसकी सादगी और खामोशियां हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर ने ऐसे किरदारों को जीवंत किया है जो एक-दूसरे को ‘पूरा’ करने के बजाय ‘समझने’ की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में रोमांस को धीरे-धीरे पनपते हुए दिखाया गया है, जो आज के समय की फास्ट-पेस्ड कहानियों के बीच एक ताज़ा हवा के झोंके की तरह है।

सोशल मीडिया पर मृणाल-सिद्धांत की धूम

फैंस इस नई जोड़ी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। नेटिज़न्स का मानना है कि दोनों की इमोशनल डेप्थ और स्क्रीन प्रेजेंस कमाल की है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सिद्धांत और मृणाल की यह बॉन्डिंग साल 2026 की सबसे बेहतरीन ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शुमार होगी।

​वैलेंटाइन गिफ्ट: 20 फरवरी को रिलीज

संजय लीला भंसाली और रवि उद्यावर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वैलेंटाइन वीक के ठीक बाद रिलीज हो रही यह फिल्म उन लोगों के लिए एक परफेक्ट ट्रीट है जो प्यार को शोर नहीं, बल्कि एक गहरा एहसास मानते हैं।

-अनिल बेदाग/up18 News