कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही कस्बे से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ IIT-NEET की कोचिंग पढ़ाने वाले एक शिक्षक पर कोचिंग में पढ़ रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। शिक्षक की इन ‘रंगीन’ हरकतों का अंत तब हुआ जब पीड़ित छात्रा ने खुद मोर्चा संभालते हुए उसे सबक सिखाया। देखते ही देखते शिक्षक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
छात्रा की शिकायत के बाद उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने भी टीचर को जमकर पीटा। उससे हथेली पर थुकवाकर चटवाया। इसके बाद टीचर ने हाथ जोड़कर छात्रा और उसके परिवार वालों से माफी मांगी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
आरोपी टीचर कुर्सी पर बैठा है। चारों तरफ से छात्रा के घरवालों ने उसे घेर रखा है। चप्पलों और लात-घूसों से उसे पीट रहे हैं। इस बीच टीचर अपना चेहरा छिपाता दिख रहा। परिजन उसका हाथ चेहरे से हटा देते हैं। इसके बाद उसके गाल पर जमकर थप्पड़ बरसाने लगते हैं।
छात्रा के घरवाले उसे कोहनी से पीटते हैं। कुर्सी से उठाकर बाल खींचते हैं। उससे कहते हैं कि थूक कर चाट। आरोपी टीचर अपनी हथेलियों पर थूकता है। फिर उसे चाटता है। छात्रा से उसके घरवाले कहते हैं कि इसे तब तक मारो जब तक तेरा गुस्सा शांत न हो जाए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
इस मामले में पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।


