आगरा में हो सकता है टूरिज्‍म सत्र 2022-23 के तहत नववर्ष में जी-20 का पहला आयोजन

स्थानीय समाचार

उपरोक्‍त जानकारी सिविल एयरपोर्ट के डायरेक्टर ए ए अंसारी ने सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के जनरल सेक्रेटरी अनिल शर्मा , श्री राजीव सक्‍सेना एवं असलम सलीमी को दी।

सिविल सोसायटी ऑफ आगरा (Civil Society of Agra) की ओर से सिविल एन्‍कलेव वाद में पड़ी अगली तारीख 13 जनवरी के संबंध में भी एयरपोर्ट डायरेक्टर से जानकारी की गयी। जिस पर उन्होंने बताया कि पूरी तैयारी है। सिविल एयरपोर्ट में वयुयानों की पार्किंग स्‍पेस ही बदलनी है, उनकी लैंडिंग और टेक ऑफ के लिये तो वायुसेना की हवाई पट्टी के इस्तेमाल की  मौजूदा व्यवस्था ही रहनी है। एक जानकारी में उन्होंने बताया कि एयरक्राफ्ट के मुख्य हवाई पट्टी से   टैक्सी ट्रैक होकर पार्किंग और हैंगर तक आने जाने में ‘  में ‘टक ‘ का इस्तेमाल होने से वायु प्रदूषण उत्‍सर्जन की स्थिति शून्य है।

घाटे में कमी

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि सिविल एन्‍कलेव यूजरों की संख्या अब लगातार बढ़ रही है, आप्रेशनल एक्टिविटी बढ़ने से पूर्व के घाटे की स्थिति में कमी आयी है।स्‍थानीय उत्पादों के ट्रांसपोर्ट के लिये इस्तेमाल होने से आने वाले समय में एयर कार्गो की गतविधियं और अधिक हो जाने की संभावना है। हाल में ही कई कंसाइनमेंट फिनिश शू के भी यहा से भेजे गये। कृषि उड़ान को गति देने के लिए प्रयास जारी हैं।

आगरा में होगा महिलाओं संबधित ईवेंट

उपलब्‍ध जानकारी के अनुसार जी-20 के आगरा से संबधित पहले सत्र में 170 भागीदार आगरा आयेंगे,फरवरी में यह आयोजन होगा।  यह सत्र महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर होगा ,फलस्‍वरूप आने वाले अतिथियों में से अधिकांश महिलाएं ही होगी।  आतिथ्य क्षेत्र की   प्रख्यात कंपनी थामस कुक इसके लिये राजकीय अतिथ्‍य सत्कार एवं ईवेंट आयोजन संबधी व्‍यवस्‍थाओं में सहयोगी होगी।
इस इवेंट के सभी सहभागी हवाई जहाज से ही आयोंगे और जायेंगे । उनके लिये एयरपोर्ट लाउंज में आकर्षक टैम्परेरी कैनोपी बनाई जायेगी। इसमें मेहमानों के लिये चाय कॉफी और स्‍वल्‍पहार की व्यवस्था होगी। आयोजन स्थल ताज कन्वेंशन सेंटर तक आने जाने के इंतजाम की व्यवस्था भी ईवेट मैनेजमेंट कंपनी के द्वारा ही किया जायेगा।

एयरपोर्ट में यात्रियों को तत्काल उपचार सुविधा को संभव बनाये जाने के लिये शहर के प्रख्यात नर्सिंग हॉस्पिटल  ‘पुष्पांजलि अस्पताल ‘ के  हुए अनुबंध को शीघ्रता से क्रियान्वित करवाया  जा रहा है। आकस्मिक कक्ष बनाये जाने के लिये जरूरी इंतजाम दो तीन दिनों के भीतर प्रारंभ हो जायेंगे।

नगर निगम से संबंधित मुद्दे

सिविल एन्‍कलेव के परिसर की सफाई के बाद एकत्रित कूडे को निस्तारित करने में बड़ी कठिनाई आ रही है। कूड़ा उठाने वाली नगर निगम की अनुबंधित कंपनी के द्वारा किसी कर्मचारी या वाहन को इसके लिए निर्देशित किया हुआ है। सिविल एन्‍कलेव वायुसेना परिसर में होने के कारण बिना अनुमति और वेरिफिकेशन के नियमित कूड़ा उठाना संभव नहीं है। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि सुचारू व्यवस्था के लिये वह नगर निगम की अनुबंधित कंपनी को शुल्क भी देने को सहमत हैं।

नगर निगम से संबंधित एक अहम मुद्दा अर्जुन नगर गेट पर पहुंचने वाले हवाई यात्रियों के लिये टॉयलेट की व्यवस्था को लेकर है। वायुसेना परिसर में प्रवेश की क्‍लीयरेंस के इंतजार में बसों और कारों में बैठे लोगों के लिए आसपास कोई भी टॉयलेट नहीं है।महिलाओं और बुजुर्गों को इसके कारण कुछ ज्यादा परेशान होना पड़ता है। सिविल एयरपोर्ट प्रशासन संभवत: इस समस्या पर भी नगर निगम से चर्चा करेगा।

यात्रियों को सुविधा

संभावित है अगले साल एक और एयरलाइन्स की सेवा आगरा से शुरू हो जाए। एयरलाइन्स इस पर कार्य कर रही है। डोमेस्टिक चार्टर फ्लाइट बढ़ गयी है।

एयरलाइन्स अब सिंगल ट्रिप चार्टर फ्लाइट से सैलानियों के बड़े समूह आगरा ला रहीं हैं। यह आगरा की टौरिस्म इंडस्ट्री के एक प्रोहथसन करने वाला कार्य है। जब तक सिविल एंकलावे शिफ्ट नहीं होता एएआई यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयसरत है।

बंदरों का उत्पात  

सिविल एन्‍कलेव परिसर में यात्रियों के द्वारा छोड़े गये खाने पीने के सामान के कारण बंदरों का उत्पात भी अक्सर संभावित रहता है। बंदर खानपान की सामग्री के साथ्‍ गंदगी को रनवे तक ले जाने के कारनामे करते रहे हैं। इस आपत्ति जनक स्थिति को समाप्त करने के लिये सिविल एयरपोर्ट परिसर को बंदर शून्य किया जाना अत्‍यंत आवश्‍यक है। सिविल एन्‍कलेव प्रशासन के द्वारा इसके लिये वन विभाग से संपर्क किया जा रहा है।

सेल्फी की धमाल

सिविल एन्‍कलेव में एक नहीं दो सेल्फी पॉइंट हैं। इनमें से एक तो आगमन लाऊज में है।ताज महल के बडे आकार के मॉड्यूल की बैकग्राउंड वाला है। अक्सर यहां आगरा शहर में रवाना होने से पूर्व यह  सेल्‍फी लेते हुए यात्रियों को यहां देखा जा सकता है। जबकि दूसरी सेल्फी पॉइंट की बैक ग्राऊंड में सिविल एन्‍कलेव का  मुख्‍य भवन है और सामने ही . “I love Agra” (आई लव आगरा ) डिजाइंड और डैक्‍योरेशन वाला लोगो है। अब आपके ऊपर है कि किस अंदाज में सेल्फी लेना चाहते हैं।
दोनों ही सेल्फी पॉइंट आगरा की लीड बैंक ‘केनरा बैंक ‘ के द्वारा प्रायोजित हैं।

टैक्सी सेवा

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि टैक्सी पार्किंग व्यवस्था एन्‍कलेव परिसर में मौजूद है ,यात्रियों के द्वारा टैक्सी की मांग किये जाने के फलस्‍वरूप  टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए मानकों के अनुकूल टैक्सी सेवा प्रदाताओं से  कांट्रैक्‍ट किये जाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री कड़ाई करें

सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा  ने उप्र के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि सिविल एयरपोर्ट वाद में उ प्र शासन भी पक्षकार है, सरकार को वाद में सुनवाई पर कड़ी नजर रखनी अपेक्षित है।

-up18news