मानव और भूतों की अजीबोगरीब दुनिया के बीच संबंधों को समझाने वाला हैं वूडू धर्म का काला जादू

Cover Story

बेनिन में आपको वूडू संस्कृति बड़ी आसानी से देखने को मिल जाएगी। आज आपको बताएंगे वूडू धर्म के काला जादू के बारे में, जो इस संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। ज्यादातर लोगों के लिए काला जादू वूडू या किसी अन्य पारंपरिक अफ्रीकी संस्कृति का सबसे आकर्षक पक्ष हो सकता है। लेकिन जादू दैनिक बेनिनी जीवन का एक बड़ा हिस्सा है। खबरों की मानें तो यहां मिलने वाला हर स्थानीय किसी ‘जादूगर’ जैसा प्रतीत हो सकता है।

काला जादू में ईश्वर से मांगी जाती है मदद

बेनिन का जादू कोई टोपी से खरगोश या रूमाल से फूल निकालने वाला मामूली जादू नहीं है। यह न सिर्फ रोमांचक बल्कि खतरनाक भी है। बेनिनी जादू का बड़ा धार्मिक महत्व है जिसका इस्तेमाल लोगों के इलाज के लिए भी किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रक्रिया में ईश्वर से मदद की गुहार लगाई जाती है। इसे मानव दुनिया और भूतों-देवताओं की अजीबोगरीब दुनिया के बीच संबंधों को समझाने वाला सबसे महत्वपूर्ण जादू भी कहा जाता है।

बेनिन में बिकते हैं ताबीज और जानवरों के अंग

खबरों की मानें तो किसी शख्स की सुरक्षा या इलाज में मदद मांगने के लिए और आत्माओं के साथ बातचीत में जादू का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इससे जुड़ी कई चीजें आपको बेनिन में बिकती नजर आ जाएंगी, जैसे ताबीज या जानवरों के कटे-फटे अंग। वूडू के पुजारी, ईसाई धर्म के पुजारियों और इस्लाम के मौलानाओं की तरह ही होते हैं जो ज्यादातर धार्मिक मामलों और समारोहों की देखरेख करते हैं।

Compiled: up18 News