आगरा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा टेंपो, तीन गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Crime

आगरा जनपद के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव मंहगोली के पास यात्रियों का टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें 3 यात्री गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव पापरी नागर अड्डा से एक टेंपो यात्रियों को लेकर पिनाहट के लिए आया था। तभी पिनाहट राजाखेड़ा मार्ग पर गांव मंहगोली के पास तेज गति के साथ टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसमें सवार यात्री अनीता पत्नी राजेंद्र निवासी अमरपुरा, देशराज पुत्र मंसाराम निवासी गांव श्यामलाल पुरा, एवं देशराज की पुत्री सिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गई। टेंपो पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर टेंपो को कब्जे में लेकर सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी केंद्र पिनाहट में इलाज को भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है। ग्रामीणों की मानें तो गनीमत रही नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

-up18news