​आगरा में प्रधानी रंजिश में खूनी खेल: 3 किमी पीछा कर कार सवार भाइयों पर बरसाईं गोलियां, अवनीश यादव की मौत, भाई घायल

आगरा: जनपद के जैतपुर क्षेत्र में पुरानी प्रधानी की रंजिश ने सोमवार रात एक सनसनीखेज हत्याकांड को जन्म दिया। जैतपुर के निवासी दो सगे भाइयों, अवनीश यादव और उपेन्द्र यादव पर बाइक और कार सवार बदमाशों ने तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। अस्पताल में इलाज के दौरान अवनीश यादव ने […]

Continue Reading

आगरा में ‘भाविप अमृतम’ का सेवा संकल्प: भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए दो नए शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ

आगरा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे शहरवासियों और राहगीरों को राहत दिलाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद ‘अमृतम’ शाखा ने अपनी सेवा गतिविधियों का विस्तार किया है। गुरुवार को संस्था द्वारा शहर के दो महत्वपूर्ण स्थानों पर नए निशुल्क शीतल मिनरल वाटर प्याऊ का उद्घाटन किया गया। छह स्थानों पर […]

Continue Reading

Agra News: कुल्फी कारोबारी से विवाद के बाद नरायच में मचा बवाल, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; फरार साथियों की तलाश जारी

आगरा। थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के नरायच इलाके में बुधवार को उस समय कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए, जब कुल्फी कारोबारी से हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। इस दौरान दबंगों ने कारोबारी को डराने के लिए सरेआम तमंचा लहराया और जान […]

Continue Reading

आगरा में ‘भीषण गर्मी’ और हीट वेव अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी किए ₹33 लाख, जरूरत पड़ने पर सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे कूलर और पानी के टैंकर

आगरा, 19 मई। ताजनगरी में आसमान से बरसती आग और लगातार बढ़ते रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद और अलर्ट मोड में आ गया है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी की गई भीषण ‘हीट वेव’ (लू) की गंभीर चेतावनी के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आपदा प्रबंधन के तहत आपातकालीन […]

Continue Reading

आगरा में भीषण अग्निकांड: दयाल बाग में चार्जिंग प्वाइंट पर लगी आग में 24 ई-रिक्शा खाक, धमाकों से फैली दहशत

आगरा: थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग स्थित कृष्णा बाग (नगला हवेली) में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यहाँ संचालित एक ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आकर करीब 24 ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। इस हादसे में एक […]

Continue Reading

आगरा कॉलेज का लोक भवन में जलवा: राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री ने की जमकर तारीफ, नैक A++ ग्रेड का बढ़ा भरोसा

आगरा/लखनऊ: देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार आगरा कॉलेज ने एक बार फिर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा कॉलेज की उपलब्धियों की गूंज सुनाई दी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की […]

Continue Reading

6 हजार दो, तभी मिलेगी कार…. आगरा के सिकंदरा थाने के दरोगा पर वसूली का आरोप, एसीपी हरिपर्वत करेंगे मामले की जांच

आगरा: ताजनगरी के सिकंदरा थाने की पुलिस एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार एक दरोगा पर न केवल रिश्वत लेने, बल्कि पुलिस कस्टडी में खड़ी कार से नकदी और सोने के गहने गायब करने के बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की गुहार पर संज्ञान लेते हुए डीसीपी सिटी ने मामले […]

Continue Reading

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आग का तांडव, धू-धू कर जली चलती स्कॉर्पियो; अधिशासी अभियंता और चालक ने कूदकर बचाई जान

आगरा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक खौफनाक मंजर देखने को मिला, जब रफ़्तार भर रही एक स्कॉर्पियो अचानक ‘आग का गोला’ बन गई। डौकी थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 14.900 के पास हुई इस घटना में वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार अधिशासी अभियंता और उनके चालक […]

Continue Reading

युवाओं के लिए सऊदी अरब में नौकरी का सुनहरा मौका: ₹99,000 तक होगा वेतन, जल्द करें आवेदन

आगरा: ताजनगरी के हुनरमंद युवाओं के लिए सात समंदर पार करियर बनाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। सहायक निदेशक (सेवायोजन) श्री चंद्रचूड़ दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की […]

Continue Reading

​कृषि स्नातकों के लिए सुनहरा मौका: आगरा में खुलेंगी 15 ‘वन स्टॉप शॉप’, सरकार देगी स्वरोजगार का अवसर

आगरा: उत्तर प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र में युवाओं को स्वावलंबी बनाने और किसानों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए “प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन” (एग्रीजंक्शन) योजना लेकर आई है। उप कृषि निदेशक श्री मुकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए आगरा जनपद को कुल 15 केंद्रों की स्थापना […]

Continue Reading