सुधाकर सिंह बोले, जदयू में सत्ता भोगियों का एक झुंड, इससे बेहतर है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाए

Politics

बिहार विकास के पैमाने पर लगातार पीछे जा रहा है

सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार विकास के पैमाने पर लगातार पिछड़ रहा है। इससे बेहतर है कि यहां राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाए। जीडीपी भी घट गया है। 2005 में राष्ट्रीय औसत में हम 3.5% थे। अब घटकर 3.4% हो गया। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पीछे गया है।

जदयू कोई वैचारिक आधार पर बनी हुई पार्टी नहीं

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को बदल देना चाहिए। जिस ब्रिटिश प्रणाली को संविधान में अंगीकार किया गया। वहां पिछले 4 साल में 4 प्रधानमंत्री बदले गए। तो यह भारत और बिहार में क्यों नहीं हो सकता है। तेजस्वी यादव ही हमारे नेता हैं। मेरी राय में मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी ही भविष्य हैं। जदयू में सत्ता भोगियों का एक झुंड है। वहां सत्ता के लोभ से चिपके हुए लोग हैं। जदयू कोई वैचारिक आधार पर बनी हुई पार्टी नहीं है।

Compiled: up18 News