यमन की राजधानी साना में जकात लेने के दौरान भगदड़, 80 लोग मरे व 100 घायल

INTERNATIONAL

यमन की राजधानी साना में एक कार्यक्रम में अचानक से भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 80 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें 13 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि, मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हाउथी व‍िद्रोह‍ियों के अल-मसीरा सैटेलाइट टीवी चैनल के अनुसार, सना में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मोताहेर अल-मरौनी ने मरने वालों की संख्या की जानकारी दी। और कहा कि, कम से कम 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राजधानी साना बुधवार देर रात वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें यह हादसा हुआ है। जिस स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, उसे सील कर दिया गया है। पत्रकारों पर रोक लगा दी गई है।

हिरासत में दो आयोजक

चश्मदीदों अब्देल-रहमान अहमद और याहिया मोहसिन ने कहा कि, कार्यक्रम में भीड़ बढ़ गई थी। जिसे नियंत्रित करने के प्रयास में हथियारबंद हाउथियों ने हवा में गोली चला दी। यह गालियां बिजली के तार से टकरा गईं, और बड़ा विस्फोट हो गया। इससे दहशत फैल गई। और भगदड़ शुरू हो गई। आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि, उसने दो आयोजकों को हिरासत में लिया है। और इस हादसे की जांच चल रही है।

Compiled: up18 News