आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, सिर्फ तीन देशों में देखा गया नज़ारा

INTERNATIONAL

इस सूर्य ग्रहण को हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा गया

साल का पहला सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज़्यादा समय के लिए देखा गया। आज देखा गया सूर्य ग्रहण सिर्फ साल का पहला सूर्य ग्रहण ही नहीं था, बल्कि इसमें एक खास बात भी थी।

आज साल के पहले सूर्य ग्रहण की खास बात यह रही कि यह एक हाइब्रिड सूर्य ग्रहण था। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का मतलब है ऐसा सूर्य ग्रहण जो पूर्ण और आंशिक सूर्य ग्रहण का कॉम्बिनेशन होता है, उसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा जाता है। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण को बहुत ही कम मौकों पर ही देखा गया है, क्योंकि ये काफी दुर्लभ होते हैं। पिछला हाइब्रिड सूर्य ग्रहण 2013 में देखा गया था और अगला हाइब्रिड सूर्य ग्रहण 2031 में देखा जाएगा।

भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण का समय आज सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहा। यानी कि 5 घंटे 25 मिनट। हालांकि रिंग ऑफ फायर (Ring Of Fire) को सिर्फ 1 मिनट और 2 सेकंड्स के लिए ही देखा गया।

आज साल के पहले सूर्य ग्रहण को भारत (India) में नहीं देखा गया। हालांकि कई लोगों ने ऑनलाइन इस सूर्य ग्रहण का नज़ारा देखा। भारत में इस सूर्य ग्रहण के नहीं दिखने की वजह रही सूर्य और धरती के बीच चांद के आने की स्थिति और इसका समय।

इस साल का अगला सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को होगा। यह एक वार्षिक सूर्य ग्रहण होगा ऐसे में चांद की वजह से सूर्य पूरी तरह से कवर नहीं होगा। साथ ही इसे दुनिया के ज़्यादातर देशों में देखा जा सकेगा।

Compiled: up18 News