श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने कर दिया कमाल, महज 4 ओवर में ही भारत के 3 विकेट चटकाए

SPORTS

20 साल के गेंदबाज दुनिथ वेल्लालागे की गेंदों पर महज 4 ओवर के अंदर भारतीय टीम के 3 विकेट आउट हो गए।

वेल्लालागे इससे पहले टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ गॉल में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल सका था। जबकि वनडे डेब्यू उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। डेब्यू में उन्होंने 7 ओवर में 2 विकेट चटकाए थे।

रंगना हेराथन से की जाती है तुलना

दुनिथ वेल्लालागे की तुलना श्रीलंका के दिग्गज रंगना हेराथ से की जाती है। दुनिथ स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलर हैं। खास बात यह है कि वेल्लालागे का होम ग्राउंड है। उनका जन्म कोलंबो में 9 जनवरी 2003 को हुआ था। सेंट जोसेफ कॉलेज से पढ़ाई करने वाले वेल्लालागे का अफगानिस्तान को एशिया कप से बाहर करने में भी योगदान रहा।

उन्होंने इस मैच में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। श्रीलंका की अंडर-19 और श्रीलंका ए के लिए भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही वे लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वह श्रीलंका में स्थानीय कोल्ट्स क्रिकेट क्लब के लिए भी खेलते हैं।

– एजेंसी