आगरा: मंडी समिति में हंगामा मामले में सपा नेताओं को मिली जमानत, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Politics

आगरा दीवानी में बीते दिन मंगलवार को सरेंडर करने वाले तीन सपा नेताओं को जमानत मिल गयी है। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया है। सरेंडर करने वालों में समाजवादी पार्टी आगरा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव, रामगोपाल बघेल और पार्षद राजपाल यादव हैं।

जेल से रिहा होने से पहले विधानसभा चुनाव 2022 में खड़े हुए सपा प्रत्याशी विनय अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए थे। जैसे ही जेल से तीनों सपा नेता की रिहाई हुई वैसे ही सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतगणना से पहले सपा नेताओं ने हंगामा किया था। आरोप था कि उन्होंने अधिकारी की गाड़ी भी चेक की थी। इस दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाए थे। इसके बाद थाना एत्मादुद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया था।