श्वेता तिवारी का लगा जैकपॉट, रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ का हिस्‍सा बनेंगी

Entertainment

श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के साथ खुथ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने डायरेक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का हिस्सा बनने की गुड न्यूज फैन्स को दी है। वह इसमें अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। वह इन तस्वीरों में फॉर्मल लुक्स में नजर आ रही हैं। देखा जाए तो श्वेता तिवारी के लिए ये एक बड़ा जैकपॉट है, क्योंकि इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह जैसे स्टार्स हैं। और पलक तिवारी की मां भी रोहित के इस कॉप यूनिवर्स में शामिल हो गई हैं।

अल्लू अर्जुन से होगी क्लैश

रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 16 सितंबर को अजय देवगन, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने मुहुर्त पूजा के दौरान की फोटोज शेयर की थीं। मुंबई के ही एक स्टूडियो में इसकी शुरुआत हो रही है। इस न्यूज़ के बाद फैन्स भी खासा एक्साइटेड हो गए थे। खबर है कि ये अगले साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। और इसकी टक्कर सीधे अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से होगी।

अर्जुन कपूर भी हो सकते हैं हिस्सा

श्वेता तिवारी ने कई रियलिटी शोज किए हैं। वह टीवी सीरियल्स में भी दमखम दिखा चुकी हैं। अब वह रोहित शेट्टी के साथ काम करने जा रही हैं। ‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का ही हिस्सा है। इसके दो पार्ट पहले आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार मिला है। अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट के लिए भी एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मूवी में अर्जुन कपूर भी नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं है।

Compiled: up18 News