मैनपुरी उपचुनाव: शिवपाल सिंह यादव ने डिंपल यादव को समर्थन का किया ऐलान

Politics

शिवपाल ने डिंपल यादव को समर्थन का किया ऐलान

इसके पहले बुधवार (16 नवंबर) को प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को समर्थन देने का ऐलान किया था। इस दौरान शिवपाल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत सुनिश्चित करने की अपील की थी।

BJP ने रघुराज शाक्य को दिया टिकट

वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के सामने रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। रघुराज सिंह शाक्य शिवपाल सिंह यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। उनको बीजेपी का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आखिर बीजेपी ने रघुराज शाक्य को उम्मीदवार क्यों बनाया है?

यूपी के बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताई वजह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्होंने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से रघुराज शाक्य को टिकट क्यों दिया। उन्होंने बताया कि रघुराज शाक्य बड़े नेता हैं। पिछली बार वो विधानसभा चुनाव भी लड़ना चाहते थे, लेकिन कुछ वजहों से फैसला उनके पक्ष में नहीं हो पाया। उसके बाद उन्होंने पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया और वोट मांगा था। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मैनपुरी उपचुनाव में हम जनता के पास रिपोर्टकार्ड लेकर जाएंगे।

Compiled: up18 News