उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना मांट क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में यात्रियों से भरी मिनी बस के साथ-साथ कई वाहन टकराए। सड़क हादसे में 6 विदेशियों समेत दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और यमुना ऑथरिटी की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
ये हुए घायल
मंगलवार को थाना मांट इलाके के अंतर्गत नोएडा से आगरा की ओर जा रही गाड़ियां टकरा गईं। एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन से अधिक वाहन भिड़ गए। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गाड़ियों को हाईवे से हटाकर यातायात शुरू कराया।
हादसे में लुइस (58), एंड्रिया (56), करला (60), केटी (22), रोहांडा (52), पोल (53) निवासी न्यूयार्क और सुभाष निवासी आया नगर नई दिल्ली, हरप्रीत सिंह निवासी परवांश मोहल्ला निवासी नई दिल्ली घायल हो गए। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल प्लाजा पर रेस्क्यू टीम द्वारा कार्य चल रहा है।
पांच गाड़ियों में दस हुए घायल, एक की हालत गंभीर बनी हुई है
टोल चौकी प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल प्रोजेक्ट ऑपरेशन मैनेजर देवेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल रेस्क्यू टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है। टोल प्लाजा पर कोहरे के बचाव के लिए टीम लगी हुई है।
वहीं, प्रत्यक्षदर्शी दीपक चौधरी ने बताया कि कोहरा घना था। 10 मीटर की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। हादसे में किसी की जान नहीं गई। कई विदेशी भी घायल हो गए हैं। पांच गाड़ियों में दस घायल हो गये। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
Compiled: up18 News