धनुष और ममूटी की ब्लॉकबस्टर भिड़ंत: ‘O.M.’ के धमाकेदार ट्रेलर में साई पल्लवी के निडर अवतार ने जीता दिल

Entertainment

मुंबई: जब भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज अभिनेता—दक्षिण के सुपरस्टार धनुष और मेगास्टार ममूटी—स्क्रीन पर आमने-सामने हों और साथ में साई पल्लवी का निडर व दमदार अवतार जुड़े, तो सिनेमाई रोमांच का शिखर पर पहुँचना स्वाभाविक है। बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘ओ.एम.: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड’ (O.M.: Chapter 1 – Udhiram: The Blood Wood) का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही सिनेप्रेषकों और प्रशंसकों के बीच उत्सुकता का माहौल बना दिया है।

प्रतिष्ठित निर्देशक राजकुमार पेरियासामी (Rajkumar Periasamy) के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन, सस्पेंस, रहस्य और तीखे टकराव का एक अनूठा सम्मिश्रण प्रस्तुत करती है। यह सिनेमाई महासंग्राम आगामी 20 नवंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

​धनुष का आक्रामक अंदाज और ममूटी का कड़क स्क्रीन प्रेजेंस

फिल्म के जारी ट्रेलर में धनुष अपने बेहद आक्रामक, शक्तिशाली और पूर्ण ‘मास’ अवतार में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते नजर आ रहे हैं। उनके हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और डायलॉग डिलीवरी जबरदस्त प्रभाव छोड़ती है। वहीं दूसरी ओर, मेगास्टार ममूटी अपनी रोबीली, गंभीर और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस के साथ एक अमिट छाप छोड़ते हैं। दोनों सुपरस्टारों के बीच स्क्रीन पर होने वाली तीखी भिड़ंत इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) मानी जा रही है।

​आईपीएस अफसर के रोल में साई पल्लवी की धमक, श्रीलीला का ताज़गी भरा अंदाज

ट्रेलर का सबसे बड़ा आकर्षण अभिनेत्री साई पल्लवी हैं, जो IPS अधिकारी निथ्या रेड्डी (Nithya Reddy) के किरदार में बेहद इंटेंस, निडर और दृढ़ संकल्पित अंदाज में नजर आ रही हैं। खाकी वर्दी में उनका यह साहसी रूप दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसके अलावा, अभिनेत्री श्रीलीला (Sreeleela) ने भी अपनी ताजगी और स्क्रीन प्रेजेंस से कहानी में नया आकर्षण जोड़ा है, जिससे फिल्म की स्टारकास्ट और अधिक संतुलित व आकर्षक हो गई है।

​20 नवंबर को होगा सिनेमाई धमाका

‘O.M.’ का यह ट्रेलर केवल एक्शन और डायलॉग्स का नजारा ही पेश नहीं करता, बल्कि एक गहरी रहस्यमयी पटकथा और भव्य विजुअल्स की झलक भी देता है। 20 नवंबर को रिलीज होने जा रही यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए एक अद्वितीय और सांसें थमा देने वाला अनुभव साबित होने जा रही है।

-अनिल बेदाग