मुंबई: क्रिकेट के मैदान पर जब भारत के आक्रामक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, वेस्टइंडीज के ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल और बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन एक साथ एक्शन में नजर आएंगे, तो रोमांच का स्तर चरम पर पहुँचना तय है। वैश्विक क्रिकेट का ऐसा ही धमाकेदार नजारा देखने को मिलेगा ‘सुपर 90 सीजन 4’ (Super 90 Season 4) में।
टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी 7 फ्रेंचाइजी टीमों ने मुंबई में आयोजित खिलाड़ियों के ड्राफ्ट (Players Draft) के बाद अपनी-अपनी अंतिम टीमें तैयार कर ली हैं। अब दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आगामी 3 से 12 दिसंबर 2026 तक केन्या की राजधानी नैरोबी में खेले जाने वाले इन रोमांचक मुकाबलों पर टिक गई हैं।
धवन, गेल और शाकिब संभालेंगे अपनी-अपनी टीमों की कमान
सुपर 90 के चौथे सीजन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई दिग्गज और मैच-विनर खिलाड़ी मैदान पर अपना हुनर दिखाते नजर आएंगे।
ड्राफ्ट के बाद तय हुए आइकॉन खिलाड़ियों की सूची के अनुसार:
दिल्ली रॉयल्स: शिखर धवन (भारत)
पंजाब टाइटंस: क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
लंदन जायंट्स: शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
हरियाणा वॉरियर्स: मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)
एल्डोरेट टाइगर्स: डेविड मलान (इंग्लैंड)
मेरु थंडर्स: जेसन रॉय (इंग्लैंड)
नैरोबी लायंस: एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)
अनुभवी दिग्गजों और केन्याई युवाओं का अनूठा संगम
इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह है कि सभी सातों फ्रेंचाइजियों में दुनिया के शीर्ष अनुभवी अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ-साथ केन्या और अन्य उभरते देशों के युवा लोकल खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और सीखने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
“स्थानीय खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर”: क्रिकेट केन्या
आयोजन को लेकर क्रिकेट केन्या (Cricket Kenya) के अध्यक्ष भावेश गोहिल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सुपर 90 का यह सीजन केन्याई क्रिकेट और स्थानीय खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। यह अंतरराष्ट्रीय मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने का शानदार अवसर प्रदान करेगा।
3 से 12 दिसंबर 2026 तक चलने वाला यह टूर्नामेंट केवल 90-90 ओवर या फॉर्मेट की सीरीज नहीं, बल्कि क्रिकेट के पुराने दिग्गजों और नई उभरती प्रतिभाओं के बीच रोमांचक मुकाबले का एक ऐतिहासिक मंच बनने जा रहा है।
-अनिल बेदाग


