अंतिम वक्त में अकेले रह गए थे सहाराश्री, कोई नहीं था पास, पत्नी और परिवार विदेश में

Business

कितनी संपत्ति छोड़ गए सहाराश्री

सुब्रत रॉय सहारा की गिरती देश के बड़े कारोबारियों में होती थी। उन्होंने लगभग हर सेक्टर में अपने कारोबार को फैलाया। जमीन से लेकर आसमान तक उन्होंने सहारा के कारोबार का विस्तार किया। हालांकि वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि सबकुछ बर्बाद हो गया। सहाराश्री को जेल जाना पड़ा। अपने दम पर सहारा का विशाल कारोबार खड़ा कर उन्होंने लोगों को अमीर बनने का सपना दिखाया। रेलवे के बाद सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली कंपनी सहारा के पास अरबों की संपत्ति है।

रियल एस्टेट से लेकर एयरलाइन , क्रिकेट, सिनेमा की दुनिया में सहारा का सिक्का चलता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2013-14 में सहारा समूह की संपत्ति 11 अरब डॉलर के पार थी। देश ही नहीं विदेशों में भी सहारा की संपत्तियां रही। न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल और लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस पर भी सुब्रत रॉय का मालिकाना हक रहा।

सहाराश्री के पास क्या-क्या है​

सहाराश्री के पास 259900 करोड़ से अधिक की निजी संपत्ति थी। उनके पास करीब 30970 एकड़ का लैंडबैंक रहा है। इसके अलावा देशभर में 5000 से ऑफिस यूनिट्स है। इसके अलावा उनके पास लखनऊ का सहारा शहर, सहारा के ऑफिस, सहारा मॉल जैसी संपत्तियां है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक सहारा ग्रुप के पास 9 करोड़ निवेशक हैं। देशभर के अलग-अलग इलाके में उनके पास अरबों रुपये की जमीन, होटल है।

Compiled: up18 News