पहली बार: परीक्षा होने के दो घंटे में ही NEET UG 2023 की आंसर की जारी

Career/Jobs

बता दें कि NEET UG 2023 परीक्षा का आयोजन पूरे भारत के 499 और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर किया गया। NEET परीक्षा रविवार दोपहर 2 बजे शुरू हुई। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर दोपहर 1.30 बजे से पहले रिपोर्ट करना था इसलिए दोपहर 1.30 बजे के बाद ही परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए गए। NEET UG 2023 विभिन्न मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET UG 2023 के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में 21 लाख से अधिक आवेदन आए थे।

नीट एग्जाम देने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2020 में 15.97 लाख, 2021 में 16.1 लाख और 2022 में 18,72,329 विद्यार्थियों ने नीट के लिए आवेदन किया था। 2020 में 13.66 लाख, 2021 में 15.44 लाख और 2022 में लगभग 17.80 लाख ने यह परीक्षा दी। 2020 में 07.71 लाख, 2021 में 8.70 लाख और 2022 में 9.93 लाख विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा क्वालिफाई की थी।

हालांकि आधिकारिक आंसर की बाद में जारी की जानी है लेकिन मोशन एजुकेशन के एक्सपर्ट्स ने अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए इसे पहले ही उपलब्ध करवा दी है। मोशन एजुकेशन ने NEET 2023 पेपर समाप्त होने के कुछ ही घंटों के भीतर आंसर की जारी कर दी है। इस आंसर की से विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र का हल मिल सकेगा और वे जान सकेंगे कि परीक्षा में उसके कितने सवाल सही और कितने गलत हुए। हम उन्हें कॉलेज के चयन में निर्णय लेने में मदद करने के लिए https://motion.ac.in पर नीट रैंक और कॉलेज प्रिडिक्टर भी उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे उम्मीदवारों को नीट स्कोर के आधार पर उन कॉलेजों के बारे में बेहतर अंतर्दृष्टि प्राप्त करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी इस लिंक https://bit.ly/3ph6LCX पर जाकर अपनी रैंक और कॉलेज जान सकते हैं।

इससे एग्जाम देने वालों को उनकी रैंक का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी और वे अपनी पसंद के कॉलेज या पाठ्यक्रम का चयन कर सकेंगे। यह उन्हें उन संभावित कॉलेजों का अंदाजा देगा, जिनमें वे अपनी रैंक के आधार पर प्रवेश पा सकते हैं और यह भी तय कर सकेंगे कि उन्हें अपने अंकों के आधार पर कोर्स को अधिक महत्व देना चाहिए या कॉलेज को।

ज्ञात रहे कि नीट देश का सबसे कठिन कॉम्पिटिटिव एंट्रेंस एग्जाम माना जाता है। हर साल लाखों कैंडिडेट्स कड़ी मेहनत कर एग्जाम के लिए अप्लाई करते हैं और एंट्रेंस एग्जाम क्लियर होने के बाद कैंडिडेट्स को उनके स्कोर के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिलता है।

Compiled: up18 News