यूपी के मेरठ में परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती, बदमाशों की तलास में लगी पुलिस

Crime

मेरठ में देर रात 8 लाख की डकैती हुई है। यहां 10 बदमाशों ने पहले पति-पत्नी और बेटे के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा। फिर सभी को लात-घूसों से पीटा। इसके बाद बेटे की कनपटी पर बंदूक रखकर कहा- अगर शोर मचाओगी, तो जान से मार देंगे। इसके बाद घर में रखे 7 लाख के जेवर 1 लाख कैश लेकर फरार हो गए।

घटना मुंडाली थाना क्षेत्र के नगलामल गांव की है। यहां शिवम तोमर, पत्नी प्रियंका और 8 साल के बेटे अनिल के साथ रहते हैं। शिवम ने पुलिस को बताया कि देर रात खाना खाने के बाद मैं, पत्नी और बेटे के साथ छत पर सो रहा था। तभी 10 लोग बंदूक लेकर छत पर आए। इसके बाद हम लोगों को जबरन नीचे लेकर आए। कहा कि नहीं चलोगे, तो बेटे को जान से मार देंगे। हम लोग डर की वजह से नीचे आए।

इसके बाद हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। मुंह में चुनरी ठूंस दिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। फिर हम लोगों को मारा-पीटा। इसके बाद बदमाश अलमारी तोड़कर सारे पैसे और जेवर लेकर भाग गए। जाते वक्त बदमाशों ने मेरी मोबाइल भी तोड़ दी।

कहा कि अभी जिंदा छोड़ रहे है। अगर कोई कार्रवाई की, तो जान से मार देंगे। यही नहीं, पत्नी ने कुंडल भी उतरवा लिया। बदमाशों के जाने के बाद हम लोग किसी तरह से हाथ-पैर खोलकर पीछे के रास्ते बाहर निकले। फिर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

पत्नी प्रियंका ने कहा कि पति ने 4 दिन पहले 1 लाख रुपए का गेहूं बेचा था। वही, पैसे रख हुए थे। हम आज बैंक में जमा करने वाले थे। मगर, लूटरों ने सारे पैसे लूट लिया। अब घर का खर्चा कैसे चलेगा?

SP देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि शिवम तोमर उनकी पत्नी प्रियंका ने डकैती की घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Compiled: up18 News