देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Politics

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा- ”उनके निधन के 58 साल बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे. भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन करें.’

इससे पहले कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया,-“उनके दिमाग में दो बातें थीं. हमारे राष्ट्र की स्वतंत्रता, हमारे लोगों की समृद्धि. और पृथ्वी पर कोई भी ताकत, उस समय का सबसे बड़ा साम्राज्य भी, उन्हें इन सपनों को साकार करने के लिए अथक प्रयास करने से कभी रोक नहीं सके. पंडित नेहरू के व्यक्तित्व में निडरता थी.’

महात्मा गांधी के पसंदीदा रहे नेहरू आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बनाए गए. नेहरू की छवि लोकतंत्र समर्थक, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी नज़रिये वाले शख़्स की रही है.
वह दुनिया के बड़े नेता थे और अपनी मृत्यु तक वैश्विक राजनीतिक पटल पर छाए रहे थे. उनकी छवि एक अंतर्राष्ट्रीय नेता और विद्वान के रूप में थी. वो विकासशील देशों की मुखर आवाज़ भी माने जाते थे.

साल 1955 में पंडित नेहरू को भारत के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

पंडित नेहरू ने ऐसे हालात में देश की कमान संभाली जब ये भुखमरी, गरीबी और अशिक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रहा था. भारत के नवनिर्माण में नेहरू की भूमिका की तारीफ की जाती है.

Compiled: up18 News