भारत के विश्वगुरु बनने का सपना होने जा रहा है साकार : डॉ. दिनेश शर्मा

PM मोदी के नेतृत्व में भारत के विश्वगुरु बनने का सपना होने जा रहा है साकार : डॉ. दिनेश शर्मा

Politics

मध्यप्रदेश । राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री यूपी डॉ. दिनेश शर्मा ने मध्य प्रदेश के जनपद हरदा में कई चुनावी कार्यक्रमों में अलग-अलग संबोधित किया। कहा कि मध्य प्रदेश में विकास की रेल सरपट दौड़ी है किसानों की आमदनी में वृद्धि से लेकर महिला कल्याण और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार व राज्य सरकार के समन्वय ने प्रदेश की सूरत बदल दी है। आने वाले समय में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के विश्वगुरु बनने का सपना साकार होने जा रहा है।

भारत एक खुशहाल राष्ट्र के रूप में विश्वपटल पर दिखाई देगा। गरीब के उत्थान व कल्याण का जो संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है। उसका सीधा प्रभाव आज मध्य प्रदेश में दिखाई पड़ रहा है। गरीब का जीवन खुशहाल हो रहा है तथा उसकी मूलभूत जरूरतें आजादी के 70 साल बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने पूरी की हैं। मध्य प्रदेश के चुनाव में सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए जनता वोट डालेगी और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौपने का सकल्प लेगी। चुनाव को राष्ट्र निर्माण का यज्ञ बताते हुए उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की। उन्होंने आधा दर्जन से अधिक बूथ व शक्ति केंद्र तक के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बोया है समाज में जातिवाद का जहर ।

मध्य प्रदेश में चुनाव का वातावरण भाजपा के पक्ष में एकपक्षीय है। घर घर हो रही है महिला आरक्षण व शिवराज सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की चर्चा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी महायज्ञ की आखिरी आहुति तक चैन से नहीं बैठने का आवाहन किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि पीएम मोदी अब केवल नाम नहीं बल्कि देश में बदलाव का प्रतीक बन चुके है,भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रथम लक्ष्य राष्ट्र का निर्माण है। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने समाज में जातिवाद का जहर बोया था। भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती है और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की इस जातिवादी राजनीति का मुहतोड़ जवाब विकास की राजनीति से देना होगा। कार्यकर्ताओं को हर समाज में जाकर लोगों को पार्टी नेतृत्व व उसकी उपलब्धियों के बारे में बताना चाहिए।

डॉ. शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व शिवराज सरकार के कार्यों ने वातावरण को भाजपा के पक्ष में कर दिया है। सूबे के घर घर में लाडली बहना और महिला आरक्षण की चर्चा हो रही है। महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं चल रही है। आज देश के सर्वोच्च पद को एक अदिवासी महिला सुशोभित कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों का भरपूर प्रयोग करने पर बल दिया। सभी कार्यक्रम और अभियान मीडिया के विभिन्न मंचों के माध्यम से जनता तक पहुचाने का प्रयास किया जाए।

उन्होंने कहा कि आज मतदाता भाजपा सरकार के कार्यं व उपलब्धियों से खुश है। आवश्यकता उसे साथ बनाए रखने व चुनाव के दिन बूथ तक लेकर जाने की है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है तो पार्टी में भी महिलाओं को और आगे लाकर जिम्मेदारी दी जाए। इससे पार्टी के रीति नीति व उपलब्धियों को घर घर तक पहुचाने में बडी सफलता मिल सकेगी। आज भाजपा कार्यकर्ता इस स्थिति में है कि सीना ठोक कर किसी को भी मोदी व शिवराज सरकार के द्वारा किए गए तमाम कार्य गिनवा सकता है। पीएम मोदी एक नाम नहीं बल्कि देश में बदलाव का आन्दोलन है। प्रधनामंत्री अपने आप में एक संस्था हैं। इसीलिए दुनिया के बडे बडे देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज उनका अनुसरण कर रहे हैं। यह भारत के इतिहास का स्वर्णिम युग है।

सांसद ने कहा कि नए और पुराने कार्यकर्ता के बीच में सामंजस्य होना चाहिए। भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की पहचान है। ऐसा कार्यकर्ता किसी भी अन्य पार्टी के पास नहीं है। यह अपने लिए नहीं बल्कि राष्ट्रनिर्माण के लिए कार्य करता है। वह अन्तिम समय तक संघर्ष करता है पर पार्टी का साथ नहीं छोडता है। यह भाजपा के कार्यकर्ता की विशिष्टता है।

इसके साथ ही कमजोर बूथ की भी सूची बनाई जाए। जिन सीटों पर पार्टी पराजित हो गई थी वहां पर भी मजबूती से चुनाव लडने जा रही है। भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा मात्र से माहौल बदलने लगा है। बदले वातावरण को बडी विजय में बदलने के लिए कार्यकर्ता की तपस्या आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा में तब प्रत्याशी की बात होती है तो सिर्फ कमल का फूल निशान को ही ध्यान में रखा जाता है। सभी कार्यकर्ता उसे विजयी बनाने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हैं। सभी को एकजुट होकर विपक्षी प्रत्याशी की जमानत जब्त करवानी होगी। हर व्यक्ति को दायित्व का बोध होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठजनों का सम्मान होना चाहिए। वरिष्ठजनों के घर जाकर उनका आर्शीवाद ले और पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए आर्शीवाद मांगे। उनका कहना था कि हर क्षेत्र के लोगों से सम्पर्क किया जाना चाहिए। विपक्षी दलों के वोटरों से भी सम्पर्क करना चाहिए। उन वोटरों में से भी कुछ लोग साथ आ सकते हैं। पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध मतदाताओं तक पहुचने के साथ ही मतदान के दिन उन्हे बूथ तक अवश्य लेकर जाएं। जीत का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि अपने मतदाता को मजबूती से साथ रखना और दूसरे मतदाता को जोड़ना अहम है।

इस अवसर पर मंत्री कमल पटेल, सांसद दुर्गा दास उइके, भाजपा अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, विधायक संजय शाह, हरदा जिला के प्रभारी विकास विरानी, हरदा जिला संयोजक गौरी शंकर मुकाती, जिला पंचायत अध्यक्ष, गजेंद्र शाह, भाजपा उपाध्यक्ष मनिल शर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष भारतीय राजू कमेडिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश जैन , हरदा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय जेबिया आदि उपस्थित रहे।

Compiled: up18news