लखनऊ: आखिर पकड़ा गया अपनी मालकिन की जान लेने वाला पिटबुल डॉग

Crime

लखनऊ:;आपको बता दें कि कैसरबार के बंगाली टोला की रहने वाली 82 साल की ​सुशीला विश्नोई त्रिपाठी ने पिटबुल ब्रीड का कुत्ता ब्राउनी पाल रखा था। ब्राउनी उन्हें पहले भी तीन बार काट चुका था। लेकिन पिछले मंगलवार को इसी कुत्ते ने उन्हें नोच लिया था। उनकी मौत हो गई थी। सुशीला रिटायर्ड शिक्षिका थीं। इसके बाद ब्राउनी और दूसरे कुत्ते को छत पर बांध दिया गया था।

गुरुवार को नगर निगम की टीम ने इसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे जरहरा में श्वान केंद्र में ले जाया गया। इस घटना के बाद नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने लोगों से अपील की। कहा कि वे बड़ी ब्रीड या हिंसक कुत्तों को अपने घर में न पालें।

उन्होंने कहा कि अगर पालना ही हैं तो प्रशिक्षित कुत्ते ही पालें। इसमें भी बेहद सावधानी बरतें। उन्हें मांस आदि न दें।

ये होते हैं हिंसक प्रजाति के कुत्ते

नगर आयुक्त के अनुसार, हिंसक प्रजाति के कुत्तों में रॉटविलर, साइबेरियन, बॉक्सर, अमेरिकन पिटबुल, डाबरमैन, पिंस्चर, हस्की हैं।

अगर दिखे बदलाव तो करें नगर निगम में करें संपर्क

नगर आयुक्त ने कहा कि अगर लोगों को अपने पालतू कुत्ते या पशु के स्वभाव में परिवर्तन दिखता है तो पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क करें।

घटना को देख अंदर तक हिल गए थे लोग

जब पिटबुल डॉग ने ​सुशीला पर हमला किया तो वह उनको बुरी तरह नोंच रहा था। यह बात उनके घर के सामने रहने वाले युवक ने बताई। कहा, उस समय वह अपने घर पर था। चीख सुनकर वह पहुंचा तो देखा कि कुत्ता उन्हें नोंच रहा है। उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग आए। लेकिन कोई भी कुछ नहीं कर पाया। सुशीला ने दम तोड़ दिया। इतना भयानक मंजर था कि वह आंखों के सामने से नहीं जा रहा। इसके बाद लोगों ने अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए थे।

-एजेंसी