आगरा: भीषण गर्मी में पशु पक्षियों की जल सेवा के लिए आगे आ रहे लोग

Press Release

आगरा: ताजनगरी स्थित जोनल पार्क में सुबह घूमने आने वाले लोगों ने नई पहल की है। पार्क में पक्षियों के लिए कोई व्यवस्था न देख उनका दिल पसीजा और 25 लोग एक साथ आ गए। गुरुवार सुबह सबसे पहले 25 मिट्टी के बर्तन पार्क के हर कोने में रखे। उनमें पानी भरा। दाना डाला। इसके बाद सेवा कामों का संकल्प लिया। फिर क्या था लगे हाथ सेवा कार्य के लिए जोनल पार्क मित्र मंडल नाम भी रख लिया।

संस्था के सरंक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर समरसता प्रमुख रमन गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी पड़ रही है। हर कोई व्याकुल है। ऐसे में हम लोगों ने पक्षियों के लिए 25 मिट्टी के बर्तनों में जल भरकर पार्क के हर कोने में रखा है। इसके अलावा अगले 40 दिनों के लिए भी कार्य योजना बनाई है। इसके तहत अब अन्य पार्कों में भी पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था, भीड़ वाले स्थानों पर ठंडे जल की प्याऊ, गरीबों को भोजन और स्वास्थ्य सम्बंधित मदद का संकल्प लिया है।

भाजपा जिला महामंत्री शिवकुमार ने बताया कि इन्हीं 40 दिनों में स्वास्थ कैंप लगाने की भी योजना है। संस्था के अध्यक्ष रमेश गहलोत ने बताया कि संस्था एक मिसाल पेश करेगी। कोषाध्यक्ष तरुण उपाध्याय और मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया ने बताया कि पार्क में प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक के साथ योगा भी कराया जाता है।

आज के कार्यक्रम में ब्रजमोहन तोमर, रामसेवक गोस्वामी, वीरेंद्र शर्मा ,राघवेंद्र शर्मा, उदय पाल सिंह जादौन, सोनू गु ,दिनेश कुशवाह, पंकज सागर , प्रदीप कुमार, जगदीश सागर, संजीव चक और नरेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।