आगरा: पिनाहट चंबल नदी घाट से पैंटून पुल हटा, स्ट्रीमर संचालन हुआ शुरू

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के कस्बा पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत चंबल नदी घाट स्थित पेंटून पुल की समयवधि पूरी होने पर हटाकर यात्रियों के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा स्टीमर संचालन शुरू करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दो राज्यों की सीमाओं को जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 15 अक्टूबर से 15 जून तक वन विभाग से सशर्त लोगों के आवागमन के लिए चंबल नदी पर पेन्टूनपुल का निर्माण हर वर्ष किया जाता है। बरसात के दिनों में पैंटून पुल को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नदी किनारे रख दिया जाता है। और बरसात के 4 महीने तक दोनों राज्यों के लोगों के आवागमन के लिए स्ट्रीमर संचालन किया जाता है। जिसका पूरा खर्चा पीडब्लूडी विभाग उठाता है और यात्रियों को निशुल्क नदी पार कराया जाता है।

15 जून को पेंटून पुल की समयवधि पूरे होने पर गुरुवार को नियमानुसार पुल को हटा दिया गया। और यात्रियों के आवागमन के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चंबल नदी घाट पर यात्रियों के लिए स्टीमर संचालित करा दिया गया है। पुल हटने के बाद अब चंबल पट्टी के दर्जनों गांव के लोगों को दोपहिया और चार पहिया वाहनों द्वारा धौलपुर और भिंड होकर 150 किलोमीटर की दूरी का सफर करके आवागमन करना होगा।