भारतीय सेना को मारने आई पाक‍िस्तानी पनडुब्बी खुद ही हो गई ढेर, 53 साल बाद म‍िला मलबा

Cover Story

यूरेशियन टाइम्स ने बताया कि भारतीय नौसेना के डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल (DSRV) ने पीएनएस गाजी का मलबा ढूंढा। इंडियन आर्मी के एक सेवारत अधिकारी ने इसकी पुष्टि की कि विशाखापत्तन के तट से कुछ मील दूर डूबी पाकिस्तानी पनडुब्बी का मलबा मिला है। इसे स्कैन किया गया, लेकिन शहीद नौसैनिकों के सम्मान की परंपरा को ध्यान में रखते हुए इसे अछुता ही छोड़ दिया गया।

DSRV ने ढूंढा पीएनएस गाजी का मलबा

भारत उन 6 देशों में शामिल है, जिसके पास डीएसआरवी तैनात करने की क्षमता है। भारत ने इन वाहनों को 2018 और 2019 में लीज पर लिया था। भारतीय नौसेन ने चल रहे मिलान अभ्यास के दौरान अपनी डीएसआरवी क्षमता का प्रदर्शन किया. पीएनएस गाजी पर 93 लोग सवार थे।

PNS Ghazi के डूबने की पूरी कहानी क्या है?

ये बात 1971 में पीएनएस गाजी को आईएनएस विक्रांत का पता लगाने के लिए बंगाल की खाड़ी में उतारा गया। आईएनएस विक्रांत पूर्वी मोर्चे पर नौसैनिक नाकाबंदी कर रहा था। 14 नवंबर को पनडुब्बी कराची बंदरगाह से रवाना हुई और इसके कमांडर जफर मोहम्मद खान थे। पनडुब्बी की 26 नवंबर को वापसी की उम्मीद थी, लेकिन जब तय समय पर पनडुब्बी की वापसी नहीं हुई तो पाक नौसेना के मुख्यालय से संपर्क स्थापित किया गया, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम हो गईं। यही समय था जब भारत को पीएनएस गाजी के बारे में पता चला। 9 दिसंबर को नौसेना हेडक्वार्टर ने पनडुब्बी के डूबने का संदेश भेजा और पनडुब्बी के डूबने की जानकारी दी।

– एजेंसी