आगरा: कैंटर की चपेट में आया पीएसी का सिपाही, उपचार के दौरान मौत

Crime

आगरा। जनपद के एत्मादपुर क्षेत्र में कुबेरपुर चौराहे पर बीती रात अलीगढ़ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे पीएसी के सिपाही मनोज कुमार की कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। मनोज की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का शव घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। मां और पत्नी तो शव देखते ही सुध-बुध खो बैठी। शाम को राजकीय सम्मान के साथ सिपाही का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक थाना मंसुखपुरा के गांव पापरी नागर निवासी मनोज कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वर्ष 2019 में वह पीएसी में भर्ती हुए थे। अलीगढ़ की 38वीं वाहिनी में उनकी तैनात थी। इस समय उनकी कंपनी की ड्यूटी ताजमहल सुरक्षा में लगी हुई थी। पीएसी कंपनी आगरा के मंडी समिति स्थल में रुकी हुई है। मंगलवार की रात मनोज सरकारी कार्य से अलीगढ़ जाने के लिए एत्मादपुर क्षेत्र के कुबेरपुर के पास वाहन के इंतजार में खड़े थे।

तभी पीछे से तेज गति से आए कैंटर ने टक्कर मार दी, जिसमें मनोज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उन्हें इलाज के लिए आगरा भेजा, जहां उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी एत्मादपुर अरुण कुमार बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

2019 बैच का सिपाही था

सूचना पर पहुची पुलिस ने उपचार के लिए आगरा भेज दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक मनोज कुमार 2019 बैच का सिपाही था, चार महीने पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था। बुधवार शाम को राजकीय सम्मान से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सिपाही की शादी चार महीने पहले हुई थी। जानकारी पर परिवार में कोहराम है।