आगरा: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपाइयों में ख़ुशी की लहर, निकाला विजय जलूस

स्थानीय समाचार

आगरा। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी जीत की ओर अग्रसर हो रही हैं। दो राउंड में उन्हें भारी बहुमत के साथ बढ़त मिली है। इस बढ़त के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ता इस खुशी को जाहिर करने के लिए सड़कों पर उतर आए।

रावली मंडल की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत होने पर विजय जुलूस निकाला गया। छीपीटोला चौराहे से शुरू हुआ यह जुलूस छीपीटोला चौराहा के आसपास के क्षेत्रों से गुजरा और वापस छीपीटोला चौराहे पर ही जाकर समाप्त हो गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जुलूस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे विधायक ने लोगों के साथ राष्ट्रपति चुनाव में जीत की खुशी को साझा किया।

विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश ने कहा कि पहली बार ऐसा होने को जा रहा है जब कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेगी। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के कारण ही संपन्न हुआ है। सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यदि इस प्रगति पर है और हर समाज को सम्मान सम्मान मिला है। आज एनडीए प्रत्याशी द्रोपति मुर्मू की जीत हुई है। इस खुशी को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया जा रहा है।

छावनी मंडल की ओर से भी एनडीए प्रत्याशी द्रोपति मुर्मू की जीत को लेकर जुलूस निकाला गया जो नंद टॉकीज से शुरू हुआ और आगरा कैंट पर जाकर समाप्त हुआ। भाजपा कार्यकर्ता उल्लास के साथ नारेबाजी करते हुए सदर बाजार, सुल्तानपुर होते हुए अटल चौक पहुंचे और वहां पर मिष्ठान वितरण कर इस खुशी को सभी के साथ साझा किया।