आगरा: सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में महादेव के दर्शन को उमड़ा जन सैलाब

Religion/ Spirituality/ Culture

आगरा: श्रावण मास के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं का लाखों की संख्या मे जन सैलाब उमड़ रहा है रावली महादेव मंदिर मे हर तरफ बम बम भोले के जयकारों के साथ गूंज रहा मंदिर का कण कण और श्रद्धालु अपने आराध्य देव भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिये लम्बी लम्बी कतार मे घंटों खडे हुए है।

आगरा के राजेश्वर महादेव मंदिर, कैलाश महादेव मंदिर, मन:कामेश्वर महादेव मंदिर, बल्केश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, रावली महादेव मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को भक्तों में उत्साह देखने को मिला है। भगवान शिव के श्रद्धालु दुग्धाभिषेेक, जलाभिषेक, शिवलिंग पर चढ़ा कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। सुबह 4 बजे से मंदिरों में भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं श्रद्धालु पूजा अर्चना कर भगवान शिव को मना मनाने मे लगे हुए है। इसे के साथ सभी शिव मंदिरों में सुरक्षा की भी काफी भरी पुलिस बल के साथ चाक चौबंद बैरी गेटिंग की प्रशासन ने व्यवस्था की है।

श्रावण के महीने में चारों दिशाओं से भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे है। इसके साथ श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन के पावन पर्व पर सभी लोग अपने आराध्य देव भगवान शिव की श्रद्धा और बाप के साथ दर्शन करने के लिए मंदिरों में आ रहे है और भगवान शिव पर दुग्ध अभिषेक कर के उन्हें प्रसन्न करने में लगे हुए हैं भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करने में हमें बहुत आनंद आ रहा है क्योंकि देवों के देव महादेव अगर प्रसन्न है तो कभी किसी भी चीज की दिक्कत नहीं होती हैं और हम आज यहां लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होकर अपने आराध्य देव भोले शंकर जी के दर्शन करने के लिए खड़े हुए हैं । इस से हमें काफी आनंद प्राप्त हो रहा है।

-up18news