विपक्षी गठबंधन पर साक्षी महाराज बोले, फेल फर्म का अक्‍सर नाम बदल लेते हैं लोग

Politics

साक्षी महाराज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के जाति जनगणना के बयान पर कहा- मेरा सीधा सा प्रश्न है कि 75 साल में 70 साल से ज्यादा शासन तो कांग्रेस ने किया है। जाति जनगणना करने के लिए उनके हाथ किसने बांधे थे। आप केंद्र में भी रहे और प्रदेश में भी रहें। मध्य प्रदेश में भी रहे, राजस्थान सहित सारे देश में आप थे। अब आप किसे पागल बनाना चाहते हैं, मतलब फूट डालने के लिए आप नई योजना बना रहे हैं।

एक इंच भी जमीन नहीं हुई कब्जा

हाल ही में राहुल गांधी लेह लद्दाख गए थे, उन्होंने वहां पर बयान देते हुए कहा कि भारत की जमीन पर चीन ने कब्जा कर लिया है। राहुल के दावे पर साक्षी महाराज ने कहा कि भारत की जमीन पर पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कब्जा करवाया था। पीएम नरेंद्र मोदी के रहते हुए एक इंच भी जमीन कोई नहीं ले सकता है।

गोबर की बात कहने लगे साक्षी महाराज

30 और 31 अगस्त को महाराष्ट्र में होने वाली गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि जो यूपीए था, अच्छा चल रहा था लेकिन वह इंडिया बन गया। उन्होंने कहा कि जिसे हिंदुस्तान की जनता ने नकार दिया, अब उसका नाम इंडिया रख दिया गया है। जनता सब जानती है और आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में सटीक जवाब देने वाली है। चाहे वह सम्मेलन महाराष्ट्र में करें या मध्य प्रदेश में करें।

Compiled: up18 News