अब भारत में बड़ा दांव खेलने जा रही है iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल

Business

एप्पल मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मार्केट कैप 2.418 ट्रिलियन डॉलर है। एप्पल ने भारत के लिए एक ऑनलाइन स्टोर बनाया है और इसी साल देश में पहला रिटेल आउटलेट खोलने की तैयारी है।

भारत, मध्यपूर्व, मेडिटेरेनियन, ईस्ट यूरोप और अफ्रीका के लिए कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट Hugues Asseman हाल में रिटायर हो गए। इसके बाद ही कंपनी यह बदलाव करने जा रही है। कंपनी भारत में अपने हेड आशीष चौधरी को प्रमोट कर रही है। अब तक वह Asseman को रिपोर्ट करते थे लेकिन अब सीधे एप्पल के प्रोडक्ट सेल्स हेड Michael Fenger को रिपोर्ट करेंगे। कंपनी के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। पिछली तिमाही में भारत में कंपनी की कुल बिक्री में पांच फीसदी की गिरावट आई थी लेकिन उसका रेवेन्यू रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

भारत पर दांव

पिछली अर्निंग्स कॉल में कंपनी की सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने कहा था कि एप्पल भारतीय बाजार पर बहुत जोर दे रही है। उन्होंने कहा था कि भारत में उसी तरह काम किया जा रहा है जैसे उसने पहले चीन में किया था। चीन में एप्पल की सालाना कमाई करीब 75 अरब डॉलर है। यह अमेरिका और यूरोप के बाद उसका सबसे बड़ा सेल्स रीजन है। एपल साथ ही भारत में आईफोन बनाने पर भी जोर दे रही है। उसके कई सप्लायर भारत में यूनिट लगा चुके हैं। अब फॉक्सकॉन भी भारत में बड़े निवेश की तैयारी में है।

Compiled: up18 News