संदेशखाली हिंसा को लेकर NCW ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा मांगा

National

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि संदेशखाली की महिलाओं को बहुत बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि हमें समाज और पुलिस का डर है। बहुत बुरी हालत है। मेरे सामने महिलाएं रो रही हैं। मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रपति शासन के बिना कुछ हो पाएगा। पुलिस से भी डर है। आज मैं अपने संरक्षण में महिलाओं को लेकर आई हूं।

संदेशखाली घटना पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष अभी संदेशखाली में हैं। वे मुझसे आकर मिलना चाहती हैं। उसके बाद मैं अपनी बात और स्पष्ट तरह से रख सकूंगा।

-एजेंसी