नवनीत चहल होंगे आगरा के नए डीएम, प्रभु का लखनऊ तबादला

स्थानीय समाचार

आगरा। आगरा में लम्बी पारी खेलने वाले जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह का तबादला लखनऊ कर दिया गया है। मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत चहल को आगरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रदेश शासन ने आज देर रात्रि 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये। प्रभु नारायण सिंह का प्रभारी सचिव राजस्व विभाग बनाया गया है।

पिछले कुछ दिनों से प्रभु नारायण सिंह का तबादला होने की चर्चाएं हो रही थी। वे लंबे समय से जिलाधिकारी पद पर तैनात थे। चंद महीनों में उनका प्रमोशन भी होने वाला है।

नये जिलाधिकारी नवनीत चहल की गिनती ऐसे गिने-चुने अफसरों में होती है जिन्होंने विदेश की बेहतरीन नौकरी छोड़ कर अपनी मिट्टी के लिए कुछ करने की चाहत में अपने जीवन का लक्ष्य बदल दिया।

पानीपत, हरियाणा के एक सुशिक्षित व संपन्न परिवार में जन्मे नवनीत चहल ने उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की उन्होंने कायापलट करने के बारे भी जाना जाता है। वे जहां भी रहे हैं, प्रगति और सुव्यवस्था के पर्याय बने रहे हैं।