यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों का तबादला

Regional

लखनऊ: यूपी सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS ) के 14 अधिकारियों का शनिवार देर रात तबादला ( Transfer )  कर दिया है।जिसमें दस जिलों के जिलाधिकारी को इधर से उधर कर दिया ।आगरा , मथुरा , गाजीपुर , बाराबंकी, हरदोई , पीलीभीत , चंदौली , भदोही, मिर्जापुर और संतकबीर नगर के जिलाधिकारी बदले गए है।

आगरा के जिलाधिकारी आईएएस (IAS ) प्रभु एन सिंह का भी नाम शामिल रहा। उन्हें राजस्व विभाग में प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत चहल अब आगरा के नए जिलाधिकारी होंगे।वहीं मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और भदोही के डीएम भी बदले गए हैं। जिलाधिकारी संतकबीरनगर दिव्या मित्तल को मिर्जापर, भदोही के जिलाधिकारी आर्यका अखोरी को गाजीपुर और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की उपाध्यक्ष ईशा दुहन को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर निगम अलीगढ़ के नगर आयुक्त गौरांग राठी को भदोही का जिलाधिकारी बनाया गया है।  गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को हरदोई, मिर्जापुर के जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार को पीलीभीत के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

जिलाधिकारी आगरा प्रभु नारायण सिंह को प्रभारी सचिव राजस्व विभाग एवं प्रभारी राहत आयुक्त और सचिव राजस्व विभाग रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के पद पर भेजा गया है।

यूपी सरकार द्वारा जारी आदेश में 14 IAS अफसरों का तबादला सूची –

  • रनवीर प्रसाद आवास आयुक्त बनाए गए
  • आवास आयुक्त अजय चौहान सचिव लोकनिर्माण बनाए गए
  • डॉ आदर्श सिंह प्रभारी आयुक्त झांसी मंडल
  • मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी हरदोई
  • अविनाश कुमार जिला अधिकारी बाराबंकी
  • दिव्य मित्तल जिलाधिकारी मिर्जापुर
  • आर्यका अखोरी जिलाधिकारी गाजीपुर
  • नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी आगरा
  • पुलकित खरें जिलाधिकारी मथुरा
  • प्रवीण कुमार लक्षकार जिला अधिकारी पीलीभीत
  • गौरांग राठी जिलाधिकारी भदोही
  • प्रेम रंजन सिंह जिलाधिकारी संत कबीर नगर
  • प्रभु नारायण सिंह प्रभारी सचिव राजस्व विभाग
  • राहत आयुक्त प्रभारी का चार्ज भी प्रभु नारायण सिंह को
  • रणवीर प्रसाद आवास आयुक्त
  • अजय चौहान सचिव लोक निर्माण विभाग

-एजेंसी