आगरा: खेत पर नन्दोई ने किया दुष्कर्म, पंचायत के बाद मुकदमा दर्ज,आरोपी की तलाश में इटावा में दबिश

Crime

आगरा/जैतपुर। रविवार को जैतपुर के एक गांव में खेत पर 40 साल की महिला के साथ उसके नन्दोई ने दुष्कर्म कर ‌दिया। घर लौटते समय रास्ते में गिरकर महिला के बेहोश होने के बाद परिजनों को दुष्कर्म की घटना की जानकारी हुई। इसके बाद तीन दिन तक पंचायतें हुई। आखिरकार बुधवार को जसंवतनगर (इटावा) के रायनगर के रहने वाले नन्दोई करन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नन्दोई घर पर आया हुआ था। महिला अपने पति के साथ खेत पर गई थी।वहां पर पहुंचे नन्दोई ने महिला के पति के साथ शराब का सेवन किया। जब पति पानी लेने के लिए गया। इसी दौरान मौका पाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। घर लौटते समय रास्त में गश खाकर गिरी महिला बेहोश हो गई। परिजन इलाज के लिए बटेश्वर ले गये। इसके बाद मामले को दबाने के लिए तीन दिन पंचायतें हुई। बात न बनने पर जैतपुर थाने में नन्दोई के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। चर्चा है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।

एसओ जैतपुर मनोज कुमार ने बताया कि तीन दिन बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम ने इटावा में दविश दी है। चर्चाओं को लेकर भी छानबीन ‌की जा रही है।

रिपोर्टर- नीरज परिहार