रहस्‍यमय है राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का एक बड़ा हिस्सा: अमित मालवीय

Politics

मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपनी विदेश यात्राओं के दौरान भारत के हितों के विरोधी विदेशी एजेंसियों और समूहों के साथ गुप्त बैठकें करने का आरोप लगाते हुए उनकी विदेश यात्राओं के उद्देश्य पर भी सवाल उठाया। अमित मालवीय ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं, खासकर उनकी यात्राओं का एक बड़ा हिस्सा रहस्य में डूबा हुआ है?

अमित मालवीय ने उठाए सवाल

अमित मालवीय ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए आगे कहा, भारत के हितों के विरोधी विदेशी एजेंसियों और समूहों के साथ उनकी गुप्त बैठकों की कई रिपोर्टें इन यात्राओं के उद्देश्य पर और सवाल उठाती हैं।
भारत विरोधी ताकतों के साथ बैठकें करते हैं राहुल: भाजपा का आरोप

भाजपा लगातार राहुल गांधी पर यह आरोप लगाती रही है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी विदेश यात्राओं के दौरान भारत, भारतीय लोकतंत्र और भारतीय संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं और भारत विरोधी ताकतों के साथ बैठकें करते हैं। कांग्रेस की तरफ से भी भाजपा के इन आरोपों का जोरदार जवाब दिया जाता है।

30 मई से हैं राहुल गांधी अमेरिका यात्रा पर, आज लौटेंगे

राहुल गांधी 30 मई को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंचे थे। वहां राहुल गांधी ने प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद किया था। वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। राहुल गांधी ने 6 मार्च को भी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में सरकार के खिलाफ बात की थी।

अमेरिकी दौरे पर गए पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार 20 जून से अमेरिका और मिस्र की पांच दिवसीय राजकीय दौरे पर है। अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 21 जून से 23 जून तक संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा करेंगे।

Compiled: up18 News