असम में बाल विवाह के खिलाफ दूसरे चरण की कार्रवाई में 800 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

Regional

CM ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री सरमा ने अपने ट्विटर पर लिखा– ‘बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, असम पुलिस ने तड़के शुरू हुए एक विशेष अभियान में 800 से अधिक आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ने की आशंका है।’

पहले चरण में 1800 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि इस साल के शुरुआत में असम सरकार ने बाल विवाह के खिलाफ पहले चरण की राज्यव्यापी कार्रवाई शुरू की थी। जिसमें लगभग 1800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। सीएम सरमा ने असम के लोगों से आग्रह करते हुए कहा था कि सभी से सहयोग करने का अनुरोध करता हूं। अगर ऐसी शादी में संतान भी पैदा हुई होगी तो शादी करने वाले पुरुष पर POCSO के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

बीते 5 सालों में 3,907 लोग गिरफ्तार

मालूम हो कि कुछ दिन पहले 11 सितंबर को मुख्यमंत्री सरमा ने असम विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि बीते पांच वर्षों में बाल विवाह से संबंधित मामलों में कुल 3,907 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 3,319 पर यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम, 2012 (POCSO) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

Compiled: up18 News