Viral Video: सरकारी हैंडपंप से अचानक दूध निकलता देख हैरान रह गए लोग

यूपी के मुरादाबाद में सरकारी हैंडपंप से अचानक निकलने लगा दूधिया पानी, दूध समझ बाल्टी, बोतल बर्तन लेकर भरने के लिए दौड़ पड़े लोग

स्थानीय समाचार

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यहां सरकारी हैंडपंप से अचानक दूध निकलने लगा है। इस खबर के फैलने के बाद से बड़ी संख्या में लोग इस हैंडपंप पर अपने अपने घरों से बाल्टी, बोतल बर्तन लेकर दूध भरने के लिए इकट्ठा होने लगे। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सरकारी हैंडपंप से सफेद पानी निकल रहा था…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र में मलारी बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा है।  लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी हैंडपंप से सफेद पानी निकल रहा था, जिसे दूध समझकर लोग अपने अपने बर्तनों में भरने लगे।

हैंडपंप से अचानक दूध निकलने की खबर पूरे इलाके में फैल गई…

वहीं कुछ लोगों ने इसे प्रकृति का चमत्कार बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैंडपंप से अचानक दूध निकलने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। लोग अपने अपने घरों से बर्तन लेकर हैंडपंप जा पहुंचे।

Compiled: up18 News