आगरा के सोरों कटरा में महापौर नवीन जैन ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

स्थानीय समाचार

आगरा। आज गुरुवार को शाहगंज स्थित सोरों कटरा में महापौर नवीन जैन ने वार्ड 18 में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। महापौर, पार्षद और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर विकास कार्य का लोकार्पण किया। वहीँ क्षेत्र में विकास कार्य होने से उत्साहित जनता ने महापौर का फूल मालाओं से लादकर स्वागत अभिनंदन किया।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि सोरों कटरा में लगभग 20 लाख की लागत से सीसी सड़क और इंटरलॉकिंग टाइल्स से साइड पटरी का निर्माण किया गया है। यह कार्य हो जाने से क्षेत्रीय जनता को पुरानी उबड़ खाबड़ एवं खस्ताहाल सड़क की समस्या से निजात मिली है। शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य का यह क्रम जारी रहेगा।

इस दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष मुनेंद्र जादौन, माधव मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, समाजसेवी बंटी ग्रोवर और सुनील अग्रवाल, पार्षद बंटी माहौर, पार्षद श्रवण कश्यप, पूर्व पार्षद सुनील जैन आदि लोग मौजूद रहे।

-up18news