आगरा: नाई की मंडी में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Crime

आगरा: बीती रात नई की मंडी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता घर में फंदे से लटकी हुई मिली। जानकरी होने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराली जन ने उसकी हत्या की है क्योंकि जिन परिस्थितियों में विवाहिता का शव मिला है वो स्पष्ट रूप से हत्या की ओर इशारा कर रही हैं।

मृतका प्राची गौड़ की शादी 7 वर्ष पहले नाई की मंडी क्षेत्र में रहने वाले हितेंद्र गौड़ से शादी हुई थी। हितेंद्र ठेके पर भवन निर्माण का कार्य करते हैं। उनकी 6 वर्ष की बेटी और 2 वर्ष का बेटा है।

प्राची के भाई परीक्षित भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार रात 2:30 बजे प्राची के ससुर ने कॉल करके बताया था कि प्राची ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वे मौके पर पहुंचे तो प्राची मृत मिली।

मृतका के भाई का कहना है कि जिस खिड़की से रस्सी बांधकर खुदकुशी करने की बात कही जा रही है उसकी ऊंचाई काफी कम है। उनका कहना है कि ससुरालीजन ने प्राची की हत्या की है। खुदकुशी दर्शाने के लिए उसे फंदे से लटकाया गया है।

सवाल उठाया कि प्राची का वजन अधिक था। वह कैसे लटक गई। उसकी गर्दन, ठोड़ी पर चोट का निशान था। उसकी हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि महिला की मौत हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।