आगरा: एत्मादपुर थाने की छत पर हुआ तेज धमाका, कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे

Crime

आगरा। ताजनगरी में आज कुछ समय के अंतराल में दो धमाके देखे गये। थाना एत्मादपुर की छत पर रखे कबाड़ में इतना तेज धमाका हुआ कि नीचे काम कर रहे पुलिसकर्मियों के ऊपर दीवार का मलबा गिरने लगा। धमाके से थाना सहित बस्ती के लोग दहशत में बाहर भाग कर आ गये। धमाका इतना तेज था कि थाना परिसर में खिड़कियों में लगे शीशे तक चकनाचूर हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साेमवार दोपहर कस्बे की कोतवाली की छत से अचानक तेज धमाके की आवाज आई। पुलिस स्टाफ ने जाकर देखा तो धमाका छत पर रखे कबाड़ में हुआ था। धमाका इतना तेज था कि थाना कार्यालय में लगे शीशे तक चकनाचूर हो गए। साथ ही जिस छत पर धमाका हुआ वहां छत पर छेद हो गया। इससे नीचे परिसर में काम कर रहे कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। धमाका होने के बाद उनके ऊपर मलबा गिरने लगा तो वह बाहर निकल आए। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

कंप्यूटर रूम में काम कर रहे हिमांग तिवारी ने बताया कि काम करते समय छत पर अचानक से तेज धमाका हुआ। बाहर निकल कर देखा तो छत की दीवार पर आग लगी हुई थी। कबाड़ में धमाका क्यों हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।