राष्ट्र संत जैन मुनि डॉक्टर मणिभद्र की मंगल विहार यात्रा पहुंची मथुरा, दो दिन का रहेगा प्रवास

Religion/ Spirituality/ Culture

वृदावन के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शीतल कृष्ण महाराज ने लिया आशीर्वाद

आगरा राष्ट्रसंत, नेपाल केसरी, मानव मिलन संस्थापक डा. मणिभद्र मुनि, मधुर गायक बाल संस्कारक पुनीत मुनि एवं स्वाध्याय प्रेमी विराग मुनि अपने सफलतम आगरा चातुर्मास के पश्चात् दिल्ली की ओर मंगल विहार यात्रा प्रारंभ हो गई है | मंगलवार 22 नवंबर, 2022 को हिंदुस्तान कॉलेज फरह से 13 किमी. विहार करके बरारी पर निवर्तमान विधायक कारिंदा सिंह के निवास पर पहुंचे।

यहां नेपाली मूल के आचार्य वृंदावन निवासी भागवताचार्य शीतल कृष्ण महाराज राष्ट्र संत डॉक्टर मणिभद्र से मिलने पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके बाद जैन मुनियों की मंगल यात्रा दोपहर को 9 किमी. विहार करके राधा रानी मैरिज गार्डन मथुरा पहुंच गई।

बुधवार 23 नवंबर, 2022 को प्रातः से मंगल विहार यात्रा श्री कृष्णा सुदामा धाम, रमन रेती रोड, प्रेम मंदिर के सामने, वृंदावन पर पहुंचेगी। जहां जैन मुनियों का दो दिन का प्रवास रहेगा।

मंगलवार की विहार यात्रा में अनुभव जैन, निशीथ जैन , पूजा जैन अर्पित जैन, प्रतीक जैन, राजीव चपलावत ज, विवेक कुमार जैन , संदेश जैन, तरुण जैन, मयंक जैन , सचिन दुग्गड शामिल रहे।

-up18news